Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
भारत के युवराज वाधवानी ने व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीता

भारत के युवराज वाधवानी ने व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीता

भारत के युवराज वाधवानी ने 25वां एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीत लिया है। चेन्नई में कल युवराज ने पाकिस्तान के अनस अली शाह को फाइनल में 13-11, 11-5, 6-11, 12-10 से हराया।  युवराज अंडर 13 खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत को चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक मिले हैं। इधर, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर 23 वर्ग में हरियाणा की महिला पहलवानों ने कल सात स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, महारष्ट्र और चंडीगढ ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा 225 अंक के साथ पदक तालिका में पहले उत्तर प्रदेश दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।  उधर, भारत ने अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए कल ग्रुप ए के मैच में नेपाल को 171 रन से हराया। यशस्वी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today