Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
बारिश के लिए विशेष नमाज, जमकर बरसे बदरा

बारिश के लिए विशेष नमाज, जमकर बरसे बदरा

भोपाल के सेंट्रल लायब्रेरी मैदान में शहर काजी मुश्ताक अली ने बारिश नहीं होने पर बारिश के लिए विशेष नमाज करने का ऐलान किया था। शुक्रवार को सेंट्रल लायब्रेरी मैदान में दोपहर तीन बजे विशेष नमाज के लिए सभी मुस्लिमजन एकत्रित हुए।

बारिश के लिए विशेष नमाज को इस्लाम में नमाजे इस्तिकसा कहा गया है। इसे पैगम्बर हजरत मुहम्मद सुल्लल्लाह अलैहे व सल्लम ने भी अदा किया था। दोपहर तीन बजे जब नमाज के लिए सभी एकत्रित हो रहे थे तभी काले बादल अासमान में छा गए। भोपाल के आसपास बिजली चमकी और आंधी के बीच बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई और लोगों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today