-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
बाबा राम रहीम को 20 साल की सजा, 15 -15 लाख का जुर्माना
बाबा राम रहीम को दो रेप केसेस में अलग अलग 10 साल यानि 20 साल की सजा हुई है। 15 -15 लाख का जुर्माना अलग है। हत्या का मामला पेंडिंग है। रोहतक रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को कोर्ट में सोमवार को करीब 1 घंटा कार्यवाही चली। दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया। सुनवाई के वक्त कोर्ट रूम में 8 लोग मौजूद थे। इससे पहले स्पेशल सीबीआई के जज जगदीप सिंह चॉपर के जरिए पंचकूला से सुनारिया जेल पहुंचे। इस दौरान सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम थे।
जेल के आसपास किसी भी अराजक तत्व को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे। सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। सरकार ने मंगलवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में स्कूल- कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम को साध्वी से रेप के केस में दोषी ठहराया था। इसके बाद हरियाणा-पंजाब समेत 5 राज्यों में डेरा समर्थकों ने हिंसा और आगजनी शुरू कर दी। इन घटनाओं में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। कोर्ट की कार्यवाही के अपडेट्स…
2:30 PM:कोर्ट की कार्यवाही शुरू।
: स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया।
: सीबीआई ने अधिकतम सजा देने की अपील की।
: बाबा के वकील ने यह भी कहा कि हमने सफाई अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप लगाए।
: सुनवाई के वक्त कोर्ट में हाथ जोड़कर खड़ा रहा और रोने लगा था।
: राम रहीम के वकील ने कहा कि बाबा सोशल वर्कर हैं। वे लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं। इसलिए जज को रहम दिखानी चाहिए।
: सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बाबा राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई।
:सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बाबा राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई।
:राम रहीम का मेडिकल किया गया। बाबा को कैदी की पोशाक दी जाएगी और जेल में सेल अलॉट किया जाएगा।
Leave a Reply