Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके के राजाबाजार में बाइक टकराने के मामूली विवाद में बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले।मिली जानकारी के मुताबिक़, यह घटना चौक थाना क्षेत्र के राजाबाजार-सुभाष मार्ग की है। बताया जा रहा है कि बारावफात पर सजावट के लिए साथी शारिक के साथ अनस (21) गुब्बारे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी राजाबाजार-सुभाष मार्ग पर बाइक लडऩे के विवाद पर बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसके सिर पर दो गोली मार दी। घटना से पुराने लखनऊ में तनाव फैला हुआ है। जानकारी होने पर चौक में भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई है।

खबर यह भी रही है कि घटना की जानकारी मिलते ही कानून मंत्री ब्रजेश पाठक परिवारीजनों से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे। कानून मंत्री ने हमलावरों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निदेर्श दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today