Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
बसपा-सपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

बसपा-सपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दलों ने सियासी दांवपेंच शुरू कर दिए हैं। उत्तरप्रदेश में बसपा-सपा गठबंधन के बाद कांग्रेस ने भी वहां अपनी दम पर सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने रविवार को की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान 10 से ज्यादा रैलियां करेंगे और वहां किसान, युवा और महिलाओं के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। गौरतलब है कि शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर यूपी में दोनों दलों ने एकसाथ गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। दोनों ने 38-38 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है। रायबरेली और अमेठी सहित चार सीटों पर वे प्रत्याशी नहीं उतर रहे थे लेकिन कांग्रेस के सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा के बाद दोनों दल भी अपनी नीति बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today