Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का पुलिस महानिदेशक ने लिया जायजा

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का पुलिस महानिदेशक ने लिया जायजा

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर के लिए आज लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड हुई। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक श्री वी.पी.सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और परेड आयोजन की व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.ए.एफ. श्री विजय यादव भी मौजूद थे। उपनिरीक्षक श्रीमती शैली थामस ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

पुलिस स्मृति दिवस मुख्य परेड रविवार, 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। परेड में राज्‍यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी।मध्यप्रदेश में इस वर्ष 6 जवान शहीद हुए हैं। इनमें सअनि स्‍व. अमृत लाल भिलाला, सअनि स्‍व. देवचंद नागले, प्र.आर. स्‍व. इंद्रपाल सिंह सेंगर, प्र.आरक्षक स्‍व.श्री अरविंद कुमार सेन, आरक्षक स्व. श्री राज बहादुर यादव, और आरक्षक स्व. श्री बालमुकुन्‍द प्रजापति शामिल हैं।

इस वर्ष की पुलिस स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री हंसराज सिंह कर रहे हैं। परेड टू-आई-सी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक धार श्री मोहित यादव हैं। परेड में जिला बल/शासकीय रेल पुलिस प्‍लाटून (महिला), विशेष सशस्त्र बल, जिला बल/शासकीय रेल पुलिस प्‍लाटून (पुरूष), नगर सेना प्‍लाटून,कलर पार्टी, पुलिस बैंड प्‍लाटून और श्वान दल की टुकड़ियाँ शामिल हुईं।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन श्री जयदीप प्रसाद, उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल श्री संजय तिवारी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक वर्मा (मध्‍य क्षेत्र) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन श्री धर्मेंद्र चौधरी, कमांडेट 25 वीं वाहिनी श्रीमती मोनिका शुक्‍ला उपस्थित थीं। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक वर्मा ने कर्त्तव्य-वेदी पर शहीद हुए देश के सभी राज्‍यों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की नामावली का वाचन किया।इसी दौरान लगातार शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की।

 

 

दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को 16 हजार फीट की ऊँचाई पर लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स में सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी सब इंस्पेक्टर श्री करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी, तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में यह दिवस देश की सभी पुलिस इकाईयों द्वारा मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today