Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
प्रियंका मप्र में केवल सिंधिया को करती हैं फालो

प्रियंका मप्र में केवल सिंधिया को करती हैं फालो

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जहां यूपी की सक्रिय राजनीति में उतरीं तो वहीं ट्विटर पर भी नई आईडी के साथ लांच हुईं। उनकी ट्विटर आईडी प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह नौ बजे एक्टिवेट हुई और देखते ही देखते रात 12 बजे उनके एक लाख 27 हजार फालोअर्स हो गए। जब उनका लखनऊ में रोड शो चल रहा था तो इधर फालोअर्स उनके ट्विटर एकाउंट पर उन्हें फालो करने के कतार में लगे थे।

प्रियंका गांधी को फालो करने वाले भलेी हर घंटे में 10 हजार लोग उनसे जुड़े हों लेकिन वे फालो करने के मामले बहुत संकोची हैं। वे केवल सात लोगों को फालो कर रही हैं। इनमें से उनका भाई राहुल गांधी, दूसरे उनके यूपी के साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया, तीसरे अहमद पटेल, चौथे कांग्रेस का ऑफिशियल एकाउंट है तो पांचवां सचिन पायलट और छठवां नाम अशोक गेहलोत और सातवां नाम रणदीप सिंह सुरजेवाला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today