Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद फिर पंकज राग को संस्कृति की कमान

प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद फिर पंकज राग को संस्कृति की कमान

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी की नवीन पद-स्थापनाएँ की हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटने पर पंकज राग को प्रमुख सचिव संस्कृति तथा आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन एवं आयुक्त-सह-संचालक पुरातत्व एवं संग्रहालय पदस्थ किया गया है।

श्रीमती रेनू तिवारी सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग तथा आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन तथा आयुक्त-सह-संचालक संस्कृति मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) को अब सचिव राजस्व विभाग एवं नियंत्रक शासकीय मुद्रण लेखन सामग्री मध्यप्रदेश, भोपाल बनाया गया है।

राग द्वारा आयुक्त-सह-संचालक पुरातत्व एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रमुख सचिव पर्यावरण, पर्यावरण आयुक्त, महानिदेशक एप्को तथा आयुक्त-सह-संचालक पुरातत्व एवं संग्रहालय श्री अनुपम राजन केवल आयुक्त-सह-संचालक पुरातत्व एवं संग्रहालय के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। श्रीमती रेनू तिवारी द्वारा नियंत्रक शासकीय मुद्रण लेखन सामग्री मध्यप्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री दुर्गविजय सिंह अपर सचिव राजस्व तथा नियंत्रक शासकीय मुद्रण लेखन सामग्री मध्यप्रदेश के कार्यभार से मुक्त होंगे।

राज्य शासन ने आशीष सक्सेना अपर सचिव को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव उप सचिव को उप सचिव स्कूल शिक्षा, श्रीमती नेहा मारव्या उप सचिव को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रीमती ऊषा परमार उप सचिव को अपर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पदस्थ किया है।

एक अन्य आदेश में उप सचिव शशिभूषण सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, भोपाल तथा उप सचिव श्री छोटे सिंह को अपर आयुक्त (राजस्व) जबलपुर संभाग, जबलपुर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today