Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
पुलिस भर्ती का परीक्षा परिणाम पीईबी वेबसाईट पर उपलब्ध

पुलिस भर्ती का परीक्षा परिणाम पीईबी वेबसाईट पर उपलब्ध

मध्यप्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) /प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं आरक्षक  वर्ष-2017 के कुल 14088  पदों पर भर्ती हेतु म.प्र. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा 19  अगस्त  से 18 सितम्बर 2017  तक लिखित परीक्षा एवं 10 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2017 तक शारीरिक प्रवीणता एवं ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के द्वितीय चरण का परिणाम म.प्र प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा 07 फरवरी 2018 को घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन/भर्ती श्री राजेन्द्र मिश्रा ने दी। परीक्षा में विभिन्न पदों के लिये चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना के लिये इन उम्मीदवारों से इकाईयों का पद प्राथमिकता एम.पी.ऑनलाईन लिमिटेड के वेबपोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन लिया जाना है। चयनित उम्मीदवार पदस्थापना हेतु इकाईयों का पद प्राथमिकता एम.पी. ऑनलाईन के वेबपोर्टल www.mponline.gov.in/portal पर 15 से 22 फरवरी 2018 तक  ऑनलाईन भर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today