Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
पुलिस- नारकोटिक्स विंग ने सात माह में 2429 तस्कर पकड़े

पुलिस- नारकोटिक्स विंग ने सात माह में 2429 तस्कर पकड़े

मध्यप्रदेश पुलिस एवं नारकोटिक्स विंग को पिछले सात माह के दौरान बड़ी सफलताएं मिलीं हैं। अवैध मादक पदार्थो मसलन स्मैक, अफीम, गांजा, चरस, डोडा चूरा एवं नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त 2 हजार 429 तस्करों को (1867 प्रकरणों में) इस अवधि में पुलिस एवं नारकोटिक्स विंग ने हवालात पहुँचाया गया है। इसमें नारकोटिक्स विंग द्वारा 57 प्रकरणों में पकड़े गए 93 बड़े तस्कर शामिल हैं। पकड़े गए तस्करों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री को सख्ती से रोकने एवं इस अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों की धरपकड़ के लिए नारकोटिक्स विंग द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जन-जागरण अभियान भी चल रहा है। इन्हीं अभियानों के तहत मध्यप्रदेश पुलिस व नारकोटिक्स विंग को यह सफलताएं हासिल हुई हैं।

विशेष रणनीति के तहत चलाए जा रहे प्रदेशव्‍यापी अभियान की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस साल सात माह की अवधि में अवैध मादक पदार्थो की तस्‍करी में लिप्‍त 2 हजार 429 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इसी अवधि में वर्ष 2016 के दौरान पूरे साल में 680, वर्ष 2017 में 812 और वर्ष 2018 में एक हजार 354 आरोपी पकड़े गए थे।

वर्ष 2019 के पहले सात माह की अवधि में लगभग 9.20 किलोग्राम स्‍मैक, लगभग 131.60 किलोग्राम अफीम व उसके 53 हजार 18 पौधे, लगभग 6 हजार 776 किलोग्राम गांजा व उसके 44 हजार 289 पौधे, लगभग 3.86 किलोग्राम चरस, लगभग 26 हजार 319 किलोग्राम डोडा चूरा एवं नशीली दवाओं की 47 हजार 897 शीशी व टेबलेट इत्यादि बरामद हो चुकी हैं। अगर तुलनात्मक अध्ययन करें तो वर्ष 2016 में पूरे साल में लगभग 10.68 किलोग्राम स्मैक, 52.69 किलोग्राम अफीम, लगभग 3 हजार 412 किलोग्राम गांजा व उसके एक हजार 498 पौधे, लगभग 2.29 किलोग्राम चरस, लगभग 9 हजार 763 किलोग्राम डोडा चूरा एवं नशीली दवाओं की 13 हजार 375 शीशी व टेबलेट इत्यादि बरामद हुईं थी।

 इसी प्रकार वर्ष 2017 में पूरे साल में लगभग 2.682 किलोग्राम स्मैक, लगभग 210.46 किलोग्राम अफीम व उसके 155 पौधे, लगभग 5 हजार 212 किलोग्राम गांजा व उसके 902 पौधे, लगभग 10.22 किलोग्राम चरस, लगभग 13 हजार 864 किलोग्राम डोडा चूरा एवं नशीली दवाओं की 46 हजार 889 शीशी व टेबलेट इत्यादि बरामद हुईं थी। वर्ष 2018 में पूरे साल में लगभग 6.72 किलोग्राम स्‍मैक, लगभग 75.381 किलोग्राम अफीम व उसके 3 लाख 39 हजार 730 पौधे, लगभग 5 हजार 841 किलोग्राम गांजा व उसके 837 पौधे, लगभग 1.67 किलोग्राम चरस, लगभग 14 हजार 364 किलोग्राम डोडा चूरा एवं नशीली दवाओं की 46 हजार शीशी व टेबलेट इत्यादि बरामद हुईं थी।

प्रहार एवं प्रतिकार अभियान ने भी दिलाई बड़ी सफलता

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं नशामुक्ति के प्रति जनजागृति लाने के मकसद से ” प्रहार एवं प्रतिकार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश में पिछले 15 दिनों की अवधि में 244 अपराध पंजीबद्ध कर 200 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शिक्षण संस्थाओं आदि में 1692 सभाएं आयोजित कर एक लाख 77 हजार से अधिक युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को नशे की बुराइयाँ बताई गईं। इन सभी से नशामुक्त समाज बनाने के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today