Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
दाओस के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कमलनाथ

दाओस के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कमलनाथ

स्विट्रजरलैंड के दाओस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को पहुंच गए। वहां उन्होंने विश्वभर से आए प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। फोरम में शामिल होने के लिए मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती, सीएम सचिवालय के एसीएस अशोक वर्णवाल व उद्योग विभाग के मोहम्मद सुलेमान रविवार को वहां पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि वर्ल्ड इकानामिक फोरम के अध्यक्ष बार्ज ब्रेंडे ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को विशेष रूप से स्विटजरलैंड के दावोस क्लारेस्टर्स में वर्ल्ड इकानामिक फोरम की 22 से 25 जनवरी को होने वाली 49वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है। ग्लोबल एजेंडा तय करने के लिये यह बैठक महत्वपूर्ण है। बैठक में शामिल हो रहे प्रतिभागी मध्यप्रदेश में होने वाले सुधारों और दृष्टिकोण से परिचित होंगे।
ब्रेंडे ने आशा व्यक्त की है कि श्री कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अप्रत्याशित रूप से प्रगति और समृद्धि हासिल करेगा। उन्होंने मध्यप्रदेश के सतत और समावेशी विकास की सोच को जमीन पर उतारने में नई भूमिका में सफल होने कामना की है। सार्वजनिक- निजी क्षेत्र की परस्पर साझेदारी को प्रोत्साहित करने वाली अतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में वर्ल्ड इकानामिक फोरम की प्रदेश के साथ साझेदारी लाभदायी होगी। राज्य की विकास संभावनाओं को पूरा करने में राज्य का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today