Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
तेलंगाना और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर

तेलंगाना और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर

तेलंगाना और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। दोनों राज्यों में सात दिसम्‍बर को मतदान होगा। तेलंगाना में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता प्रचार में जी-जान से जुटे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल तेलंगाना में विभिन्‍न स्‍थानों पर चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए तेलंगाना राष्‍ट्र समिति और कांग्रेस की अगुवाई में प्रजा कुटामी की यह कहकर आलोचना की कि इन दोनों के पास विकास की राजनीतिक इच्‍छाशक्ति नहीं है। उन्‍होंने लोगों को बताया कि अल्‍पसंख्‍यकों के लिए आरक्षण में बढ़ोतरी किस तरह केवल एक नारा बनकर रह गई। उधर तेलंगाना राष्‍ट्र समिति के अध्‍यक्ष के. चन्‍द्रशेखर राव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सच्‍चाई से हटकर बोल रहे हैं। उन्‍होंने फिर कहा कि वे अल्‍पसंख्‍यकों और जनजातियों के लिए आरक्षण में बढ़ोतरी सुनिश्चित करेंगे। उधर, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी कई चुनाव सभाओं को संबोधित किया और रोड शो किए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज शाम श्री यमुनानगर में रोड-शो करेंगे। वे कल राज्य के मारवाड़ क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बाड़मेर, जालौर, पाली और सिरोई जिलों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज डोसा, भरतपुर और जयपुर जिलों में जनसभाएं करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today