Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
तेंदुआ शाहपुरा आकाश गंगा कॉलोनी में घुसा

तेंदुआ शाहपुरा आकाश गंगा कॉलोनी में घुसा

भोपाल के नए शहर के 11 नंबर बस स्टाप से त्रिलंगा जाने वाले मार्ग पर आकाश गंगा कॉलोनी में शुक्रवार को तड़के एक तेंदुआ घुस गया। हालांकि उस समय कोई भी व्यक्ति सड़क पर नहीं था और उसके स्वच्छंद होकर कॉलोनी में घुमते हुई तस्वीरें एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

शाहपुरा स्थित आकाश गंगा कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर के दरवाजे पर तेंदुए ने घुसने की कोशिश की और जब वह सफल नहीं रहा तो उसने वहां रखे गमलों को रौंदते हुए वापस स़ड़क की तरफ दौ़ड़ लगा दी। ये तस्वीरें एक सीसीटीवी कैमरे में तड़के पांच बजे के समय पर कैद हुई जिससे घटना को लेकर प्रथमदृष्टया संदेह की बात सामने नहीं आई है। वन विभाग के अमले ने तेंदुए को पकड़ने दिनभर क्षेत्र में सर्चिंग की लेकिन रात तक वह टीम को दिखाई नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today