Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र की श्रद्धांजलि

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र की श्रद्धांजलि

भारत रत्‍न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्‍बेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ राष्‍ट्र आज उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भारतीय संविधान के जनक डॉक्टर आम्बेडकर न्यायवादी, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया। उनका निधन आज ही के दिन 1956 में हुआ था। तब से ही यह दिन प्रति वर्ष महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य जाने-माने लोगों ने डॉक्टर आम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today