Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
झाड़-फूंक के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला-बच्चों को पीटा, मकान तोड़ा

झाड़-फूंक के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला-बच्चों को पीटा, मकान तोड़ा

मंडला जिले के ग्राम मक्के में एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार के बच्चों को ग्रामीणों ने घेरा और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों का गुस्सा यहीं शांत हुआ बल्कि उन्होंने बुजुर्ग और बच्चों के घर को तहस नहस कर दिया। छत पर चढ़कर पूरा मकान तोड़ दिया।

बताया जाता है कि ग्रामीणों को बुजुर्ग महिला पर झाड़ फूंक करने का शक था। इसको लेकर ग्रामीण उससे नाराज थे। अचानक ग्रामीणों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। पहले उन्होंने बुजुर्ग महिला और बच्चों को दौड़ाया। पीछा कर उनकी पिटाई की। इस पर जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वे महिला के घर के ऊपर चढ़ गए। मकान को तहस नहस कर दिया। पुलिस ने वायरल हुई तस्वीरों के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today