Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जलवायु परिवर्तन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

जलवायु परिवर्तन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा 22 से 24 मार्च 2018 तक जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में जलवायु परिवर्तन पर केन्द्रित यह पहली संगोष्ठी है जिसमें वन, जैव विविधता कृषि, पशुपालन, जल और ऊर्जा संरक्षण, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, तकनीक एवं नवाचार तथा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनी और पोस्टर के माध्यम से बताया जायेगा। पर्यावरण मंत्री श्री अन्तर सिंह आर्य एप्को परिसर में 22 मार्च को शाम 4 बजे संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। महानिदेशक एप्को श्री अनुपम राजन ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को ध्यान में रखते हुए, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उनके समाधान के तरीकों का अनुसंधान और संकलन करना हैं जिससे विभिन्न क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में इसका उपयोग किया जा सके। संगोष्ठी में देश-प्रदेश के लगभग 200 शोधार्थी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today