Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जब तक हम मर नहीं जाते तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकताः उमा

जब तक हम मर नहीं जाते तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकताः उमा

कांग्रेस के वचन पत्र में शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाओं पर प्रतिबंध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चेतावनी दे डाली है कि जब तक हम लोग मर नहीं जाते तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।उमा भारती ने संघ के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि RSS पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है। उमा भारती ने कहा, “संघ एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जो हम सबके अंदर बसी है। यही वजह है कि संघ या इसके किसी कार्यकर्ता का कभी औपचारिक पंजीयन नहीं कराया जाता”।

वहीं, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वचन पत्र में आरएसएस को लेकर दिए वचन पर कई बार सफाई दे चुके हैं। उन्होंने सफाई में कहा है कि शासकीय परिसरों में आरएसेस की शाखाओं पर प्रतिबंध कांग्रेस की सरकारों ने ही नहीं बल्कि उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सरकार तक में प्रतिबंध लगा रहा है। शिवराज सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में इस पर प्रतिबंध हटाया था। इस नियम में मप्र मे ही छूट केंद्र सरकार तक के परिसरों में इस पर छूट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today