Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
चेन्‍नई और आसपास के इलाकों में कल से लगातार वर्षा

चेन्‍नई और आसपास के इलाकों में कल से लगातार वर्षा

उत्‍तर पूर्व मानसून के तमिलनाडु, पुडुचेरी, में तेज होने से चेन्‍नई के माइलापुर में कल शाम से 12 घंटों में 30 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ये अब तक की सबसे अधिक वर्षा है। शहर की कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा के कारण रात में यातायात प्रभावित हुआ हालांकि शहर के कुछ इलाकों में वर्षा थमने से पानी में कमी हो रही है।  तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की संभावना है।

पिछली रात हुई बारिश ने लोगों में दिसंबर 2015 में आई बाढ़ की यादें ताजा कर दी। मौजूदा और भूतपूर्व मुख्‍यमंत्रियों के निवास स्‍थल वाले इलाकों में भी पानी भर गया था। कांचीपुरम और तिरूवल्‍लुर के अधिकांश क्षेत्रों में अब भी पानी भरा हुआ है। चेन्‍नई कारपोरेशन के सभी क्षेत्रों में राहतकार्यों की निगरानी के लिए मंत्रियों को लगाया गया है। दो दिनों में और अधिक बारिश की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे सातों दिन काम कर रहे हैं राज्‍य में अब तक इस मौसम में औसतन 19 सेंटीमीटर बारिश हो चुकी है जो कि लंबी अवधि में होने वाली बारिश से सिर्फ एक सेंटीमीटर कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today