Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार चरम पर है। प्रचार में अब केवल तीन दिन रह गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारक मतदाताओं को लुभाने में जी-जान से लगे हुए हैं। पालनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस के इस आरोप का खंडन किया कि भारतीय जनता पार्टी अमीरों की पार्टी है और उसका गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में यूपीए के दस वर्षों के कार्यकाल के विपरीत आम लोगों को अधिक पद्म सम्‍मान प्रदान किये हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा को इस चुनाव में सफलता मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश कृषि, विशेष कर आलू की खेती में बनासकांठा के किसानों की जबरदस्त कामयाबी से अवगत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारे के बन जाने से बनासकांठा परिवहन केन्द्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे इलाके के युवकों को अनेक अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today