Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 89 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 89 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आज राज्य के 89 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया गया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में 71 दशमलव सात प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इससे पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत लगभग 60 प्रतिशत था।

मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

पहले चरण में सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव कराया गया। इस चरण में 57 महिलाओं सहित कुल 977 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्‍मीदवारों में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी और कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं।

मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीनों के साथ मतदान पुष्टि पर्ची मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। चुनाव आयोग ने इस बार सुगम, समाधान और सुविधा जैसी आईटी पहलों का भी इस्तेमाल किया।

बाद में चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन ने बताया कि मतदान के दौरान 181 ईवीएम, 223 कंट्रोल यूनिट और 714 मतदाता पुष्टि पर्ची मशीन बदली गयी। उन्होंने ईवीएम के मोबाइल ब्लू टूथ से जुड़ी होने की खबरों को खारिज कर दिया। श्री जैन ने कहा कि ईवीएम मशीनों में कोई तार या कोई उपकरण जोड़ने की सुविधा नहीं है।

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मेहसाना और लुनावाड़ा, बोडेली और आनंद में चुनाव सभाएं की। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपनी जनसभाओं में भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार में विकास का मुद्दा गायब कर देने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today