Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
केरल में हो रहे हिसंक हमलों के खिलाफ 13 अक्टूबर को भोपाल में जनरक्षा पदयात्रा

केरल में हो रहे हिसंक हमलों के खिलाफ 13 अक्टूबर को भोपाल में जनरक्षा पदयात्रा

केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हिंसक हमलों के खिलाफ कल शाम 5 बजे भोपाल में बोर्ड आफिस चौराहे से प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में राजभवन तक जनरक्षा पदयात्रा होगी।भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में उनके निवास पर जिला पदाधिकारियों की बैठक में फैसला किया गया। सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, रामेश्वर शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर शामिल होंगे। पदयात्रा जेल रोड, पुरानी विधानसभा होते हुए राजभवन पहुँचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेगे। ज्ञात हो कि केरल में राजनैतिक हिंसा के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को पयान्नूर से जनरक्षा यात्रा की शुरूआत की थी जो आगामी 17 अक्टूबर को तिरूवंतपुरम में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today