Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
किसानों को लाल-नीले फार्म में उलझा रही सरकारः भार्गव

किसानों को लाल-नीले फार्म में उलझा रही सरकारः भार्गव

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार की जय किसान फसल ऋण माफी योजना पर कहा है कि 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ करने केवल पांच हजार करोड़ की व्यवस्था की है। इसलिए सरकार किसानों को लाल-नीले फॉर्म में उलझा रही है।

सागर में नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव की रैली में किसानों को वचन दिया था कि सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों के 2 लाख रुपए तक के ऋण माफ कर दिए जाएंगे। सरकार बनाने और बचाने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस वादे से मुकर गई है। गले की हड्डी बन चुकी ऋण माफी स्कीम को लोकसभा चुनाव तक टालकर किसान भाइयों की वोट लेने के लिए कांग्रेस ने अन्नदाता किसान को ठगने के लिए आज जो रंग बिरंगे कागज के टुकड़े बांटना शुरू कर दिया है। ये रंग बिरंगे कागज किसान भाइयों के साथ छल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today