Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कांग्रेस के फरवरी के टैलेंट सर्च का रिजल्ट आया, 46 प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट बने

कांग्रेस के फरवरी के टैलेंट सर्च का रिजल्ट आया, 46 प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट बने

मप्र कांग्रेस द्वारा फरवर-मार्च के महीने में हुए टैलेंट सर्च के तहत दो बार साक्षात्कार लेने के बाद बुधवार को उनमें से 46 को प्रवक्ता और मीडिया पेनेलिस्ट के रूप में नियुक्ति दे दी गई है। निय़ुक्तियों में प्रवक्ता के रूप में जो पुरानी टीम थी उसे यथावत रखते हुए चार और नए नाम जोड़े गए हैं। वहीं प्रवक्ताओं में संभाग व जिलास्तर पर जिम्मेदारी देने के लिए 36 नेताओं की नियुक्ति दी गई। जिन नेताओं की नियुक्ति की गई है उनमें मुख्य प्रवक्ता सर्वश्री के.के. मिश्रा सहित अन्य प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, पंकज चतुर्वेदी व नरेन्द्र सलूजा को प्रवक्ता के तौर पर ही रखा गया है। वहीं पेनेलिस्ट के रूप में अभी काम कर रहे सेवादल के प्रदेश संगठक योगेश यादव, दुर्गेश शर्मा, सुश्री दीप्तीसिंह, सुश्री संगीता शर्मा को पदोन्नत करते हुए प्रवक्ता बनाया है।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि घोषित अन्य प्रदेश प्रवक्ताओं के रूप में नूरी खान, मृणाल पंत, बीएस शर्मा, शुभाशीष विश्वास, मनोज रघुवंशी, त्रिलोक दीपानी, अमित शर्मा, अब्बास हाफिज, अजयसिंह यादव, अमित सिंह बिडवाल, अमिताभ गुप्ता, अविनाश सिंह बुंदेला, डॉ. अमिनूल खान सूरी, मिनेन्द्र डागा, मिथुनसिंह अहिरवार, कविता शुक्ला, सुश्री रोमा अग्रवाल, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, रवि डांगी, रोशन रैकवार, संजयसिंह घोषी, संजय श्रीवास्तव, शेख अलीम, श्रीमती जयश्री हरिकरण को शामिल किया है।
मीडिया पेनेलिस्ट में सर्वश्री ओम रघुवंशी, साजिद (शानू) कुरैशी, अयोध्या तिवारी, आनंद तारण, अजीत सिंह भदौरिया, ब्रजेश पांडेय, आशीष गेहलोत, हर्षद शर्मा, हिमांशु तिवारी, मनीष तिवारी, मजहर जाफरी, सुश्री निधी श्रीवास्तव, सुश्री ऋतु शर्मा, सुश्री नीतासिंह सिसोदिया, सुश्री आशा जैन, प्रमोद द्विवेदी (एडवोकेट), अजयपालसिंह (एडवोकेट), योगेन्द्रसिंह परिहार, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार उपाध्याय, राजेश तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर, राम पांडेय, रवि शुक्ला, रामप्रताप सिंह, फिरोज सिद्वीकी, सै. जाफर, शाहवर आलम, सिद्धार्थ माहुलकर, विजयसिंह राजपूत, विक्रम खंपरिया, विपुल यादव, स्वदेश शर्मा, विव्यान खोंगल की नियुक्ति दी है। रिसर्च हेतु भूपेन्द्र गुप्ता, अमिताभ अग्निहोत्री व दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, पंकज प्रजापति, पारितोष नंदी, स्वदेश श्रीवास्तव और सावन श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी है तो क्रिऐटिव्ह व प्रोडक्शन हेतु शैलेन्द्र सियाल को चुना है।
सागर-जबलपुर अच्छे संभाग पीआरओ
प्रवक्ताओं, पेनेलिस्टों को संभाग और जिले का प्रभार भी आवंटित किया गया है। पहले से काम करने वाले संभागीय प्रवक्ताओं में से केवल सागर के संदीप सबलोक और जबलपुरके अतुल बाजपेयी का काम संतोष माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today