Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
करीना के बाद प्रियंका, सलमान को लोकसभा प्रत्याशी बनाने की मांग

करीना के बाद प्रियंका, सलमान को लोकसभा प्रत्याशी बनाने की मांग


कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए करीना के बाद अब प्रियंका गांधी को भोपाल तो सलमान खान को इंदौर से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठी है। इस बार मांग के लिए शहर की सड़कों के होर्डिंग को चुना है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अपील की गई है कि वे प्रियंका गांधी को भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाएं।

कांग्रेस नेता उदयवीर सिंह और प्रशांत गुरुदेव के मित्रमंडल ने व्यापमं चौराहा पर यह होर्डिंग लगाया है। इसमें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की तस्वीरों के साथ सोनिया और राहुल गांधी की फोटो हैं। प्रियंका गांधी की भी बड़ी से तस्वीर के साथ सोनिया व राहुल गांधी से अपील की गई है कि वे प्रियंका गांधी को प्रत्याशी घोषित करें। गौरतलब है कि कांग्रेस नेताओं की ऐसी अनोखी मांग तीन दिन पहले ही करीना कपूर को लेकर भी सामने आई थी जिसमें एक पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान ने राहुल गांधी को पत्र लिख दिया था। हालांकि इन खबरों का करीना की तरफ से खंडन भी जारी हो चुका है।
वहीं, इंदौर में भी कुछ कांग्रेस नेताओं ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग कर दी है। इसी तरह राज बब्बर और नगमा को लेकर भी कुछ कांग्रेस नेताओं ने मप्र की लोकसभा सीटों से उतारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today