Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कमल एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

कमल एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

वर्ल्ड न 3 स्नूकर खिलाडी कमल चावला ने विश्व के महान खिलाडियों में शुमार पंकज आडवानी को 5-3 से हराकर बैगलूर में सम्पन्न इंडिया कैम्प में अपने सभी मैच जीतते हुए एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 12 से 19 मई तक किर्गिस्तान में खेली जायेगी। उल्लेखनीय है कि 2010 में पहली एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में कमल ने भाग लिया था और देश को इस चैम्पियनशिप में पहला पदक (कॉस्य पदक) दिलाया था। कमल ने कैम्प में अपने सभी चारों मुकाबले जीते और कैम्प में पहला स्थान हासिल किया।
2015 के 6 रेड नेशनल स्नूकर चैम्पियन कमल चावला व 14 अप्रैल को एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब पुनः अपने नाम करने वाले वर्तमान 6 रेड नेशनल स्नूकर चैम्पियन पंकज आडवानी के बीच कमश्कश भरा मुकाबला रहा। लेकिन कमल ने अपनी एकाग्रता बनाते हुए 5-3 से इस कठिन मुकाबले को जीतकर पंकज पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं अन्य मुकाबलों में कमल ने पुष्पेंदर सिंह को 5-2, फैसल खान को 5-3 व संदीप गुलाटी को 5-3 से हराया।

6 रेड नेशनल चैम्पियनशिप व इस कैम्प में अर्जित अंकांे के आधार पर अब पंकज पहले व कमल ने दूसरे स्थान पर आ गए हैं। दोनों खिलाडी एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगे। कमल ने अपने खेल जीवन की शुरूआत भेल के सीनियर क्लब, बरखेडा से की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today