Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कंपलीशन सर्टिफिकेट मामले में हटाए गए सभी अफसरों की वापसी

कंपलीशन सर्टिफिकेट मामले में हटाए गए सभी अफसरों की वापसी

भोपाल नगर निगम में हुए कंपलीशन सर्टिफिकेट घोटाले में पार्षदों की जांच कमेटी द्वारा दोषी पाए गए कई अफसरों के खिलाफ नगर निगम परिषद की बैठक में हुए फैसले के बाद मंगलवार को नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने अादेश को पलट दिया है। विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ तीन जिम्मेदार अधिकारियों की सेवाएं वापस नगर निगम को सौंप दी हैं।नगर निगम परिषद ने दो अपर आयुक्तों वीके चतुर्वेदी व मलिका नागर निगम व नगर निवेषक जीएस सलूजा को निलंबित करते हुए उनकी सेवाएं मूल विभागों को लौटा दी थीं। साथ ही उनके खिलाफ संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए लिखा भी था। मगर करीब चार दिन शासन ने सभी अधिकारियों की सेवाएं वापस भोपाल नगर निगम को सौंपने के आदेश कर भोपाल नगर निगम प्रबंधन को झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today