Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
उल्लास में हुआ बाल फ़िल्म मल्ली का प्रदर्शन

उल्लास में हुआ बाल फ़िल्म मल्ली का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित बाल फ़िल्मों के प्रदर्शन की साप्ताहिक श्रृंखला उल्लासमें आज संतोष शिवम् द्वारा निर्देशित बाल फ़िल्म मल्लीका प्रदर्शन संग्रहालय सभागार में हुआ|इस फ़िल्म के केंद्र में मल्ली नामक एक छोटी लड़की है, जो केरल के एक गाँव में अपने माता-पिता के साथ रहती है| मल्ली को नीले मोती की कहानी बहुत पसंद है, नीला मोती असल में मनोकामना पूर्ण करने वाला मोती है| मल्ली की एक सहेली है, जो बोल नहीं सकती, मल्ली और उसकी सहेली दिन भर साथ-साथ ही खेलते हैं| अतः एक दिन मल्ली को नीला मोती मिल जाता है और मल्ली अपनी सहेली की आवाज़ आजाने की कामना करती है| अंततः मल्ली की सहेली की आवाज़ लौट आती है| इसी के साथ सकारात्मक नोट पर फ़िल्म का अंत होता है| यह फ़िल्म दोस्ती और प्रेम के साथ ही साथ जीवन के प्रति सकारत्मक होने की प्रेरणा देती है| इस फ़िल्म की अवधि लगभग 90 मिनट है

संतोष शिवम् भारतीय फ़िल्मी जगत के जाने माने निर्देशक हैं| संतोष शिवम् ने इस फ़िल्म का निर्माण सन् 1998  में चिल्ड्रेन फ़िल्म सोसाइटी के सहयोग से किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today