Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को स्वास्थ्य के मुद्दे पर घेरा

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को स्वास्थ्य के मुद्दे पर घेरा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने स्वास्थ्य के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 47 प्रतिशत डॉक्टरों के पद खाली हैं, जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की बात करें तो 67 प्रतिशत पद खाली हैं। नतीजतन बीते नौ सालों में 72 हजार नवजातों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 92 बच्चे हर रोज कुपोषण के कारण काल कवलित हो जाते हैं।अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार नागरिकों को स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं देने में असमर्थ रही है। बीते 14 साल में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को बीमारी के मुंह में धकेल दिया है और यह सरकार प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से राज्य की विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किया गए आंकड़े भयावह हैं और प्रदेश सरकार की नाकामियों का दस्तावेजी प्रमाण हैं।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को मानसिक रूप से बीमार करना चाहती है। प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है, 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। इन बच्चों के साथ प्रदेश का स्वास्थ्य खराब कर प्रदेश को मानसिक बीमारी की तरफ धकेल रही है शिवराज सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today