Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
आम आदमी पार्टी की 149 सीटें घोषित

आम आदमी पार्टी की 149 सीटें घोषित

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी की। इस सूची में 18 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए। इससे पहले पार्टी 131 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी थी। दसवीं सूची के प्रत्याशियों को मिलाकर 149 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी जल्द ही अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। घोषित प्रत्याशियों में विदिशा से पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य, महू से अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे अमित सिंघल, नरेला से रेहान जाफरी और गोविंदपुरा से मनोज पाल समेत 18 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। गौरतलब है कि पार्टी ने भोपाल में 26 जून को पहली सूची जारी कर दी थी। तब से लगातार घोषित प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today