Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
असम के मुख्‍यमंत्री ने आज तीसरे पहर गुवाहाटी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है

असम के मुख्‍यमंत्री ने आज तीसरे पहर गुवाहाटी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है

असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्‍ट्रीय  नागरिकता रजिस्‍टर-एनआरसी के पूर्ण मसौदे के प्रकाशन से पहले आज तीसरे पहर गुवाहाटी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बहुप्रतीक्षित मसौदा कल प्रकाशित किया जायेगा।  नागरिक एनआरसी मसौदे में अपने नाम के बारे में जानकारी ऑनलाइन, निशुल्‍क नम्‍बर, एसएमएस सेवा और एनआरसी सेवा केन्‍द्र से प्राप्‍त कर सकते हैं।
एनआरसी का मसौदा कल प्रकाशित करने के लिए सभी तैयारी की गई है। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि एनआरसी के मसौदे के प्रकाशन के बाद भी दावा और आपत्ति दर्ज करने का पर्याप्‍त अवसर दिया जाएगा। पहला एनआरसी मसौदा, जो पिछले साल 31 दिसम्‍बर की आधी रात को प्रकाशित हुआ था उसमें 1.9 करोड़ नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today