Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
अमानवीय घटनाओं के खिलाफ मानव श्रृंखला

अमानवीय घटनाओं के खिलाफ मानव श्रृंखला

देश के विभिन्न हिस्सों और खासकर प्रदेश में पिछले दिनों नन्ही बच्चियों के साथ अमानवीय अत्याचार, दुष्कर्म और नृशंस ह्त्या के खिलाफ कर देश प्रदेश में विरोध जारी है। उप्र के अलीगढ़ की नृशंस घटना के बाद उज्जैन फिर भोपाल और जबलपुर की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इन घटनाओं और पुलिस के भी अमानवीय व्यवहार को लेकर बीमा कर्मचारियों ने भोपाल के जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्र कार्यालय के सामने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।

युनियन की सह सचिव मंजू शील ने बताया कि कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं में इन घटनाओं को लेकर भय ओर गुस्सा व्याप्त है। सरकारों को इन घटनाओ पर रोक लगाने के लिए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई के साथ बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की गई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मंजू शील, जया देकाते, संजय तिवारी, रूपनारायण बाथम, टी के तिग्गा, ओमप्रकाश, संदीप बेलेकर, रामकुमार दुबे, महेश बाथम, कैलाश निरंजन, शुभलक्ष्मी मुले, ज्योति निगम, ललिता अययर आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today