Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
अमरीकी सरकार ने भारतीय सेना को अपाचे हेलीकॉप्टर बेचने के समझौते को मंजूरी दी

अमरीकी सरकार ने भारतीय सेना को अपाचे हेलीकॉप्टर बेचने के समझौते को मंजूरी दी

अमरीकी सरकार ने भारतीय सेना को तिरानवें करोड़ डॉलर मू्ल्य के छह लड़ाकू ए-एच 64-ई अपाचे हेलीकॉप्टर बेचने के समझौते को मंजूरी दे दी है। अमरीकी विदेश विभाग ने कल रात यह जानकारी दी। यह समझौता अमरीकी संसद से मंजूर हो चुका है और यदि कोई सांसद आपत्ति नहीं करता तो समझौता लागू हो जायेगा। समझौते में वायुयानों के अलावा हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तथा अन्य उपकरणों की बिक्री भी शामिल है।

एएच 64-ई युद्धक हेलीकॉप्टरों से जमीनी हमलों के खतरों का मुकाबला करने में भारत की रक्षा क्षमता में बढ़ोतरी होगी और सशस्त्र सेनाओं का कामकाज आधुनिक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today