Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
अभिनयन में हुआ नाटक जंक्शन का प्रदर्शन

अभिनयन में हुआ नाटक जंक्शन का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में नवीन रंगप्रयोगों के प्रदर्शन की साप्ताहिक श्रृंखला ‘अभिनयन’ में आज हिम्मत गोस्वामी के निर्देशन में नाटक ‘जंक्शन’ का मंचन संग्रहालय सभागार में हुआ| नाटक के मंचन में पात्रों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।


इस नाटक के केंद्र में कुछ यात्री हैं, जो दुनिया की माया में फँसे हैं और अपनी माया को ही सत्य व सार्थक मान बैठे हैं| यह लोग अपने-अपने जीवन में हर तरह की नकारात्मकता, लालच एक दूसरे से अनैतिक स्पर्धा करने में ही अपना जीवन लगाते हैं| परन्तु इस व्यव्हार और इस भाव को वह लोग आधुनिकता समझते हैं और जीवन शैली मानकर खुद को श्रेष्ठ समझते हैं| अतः वह सब जंक्शन पर अपने गुरु से मिलते हैं| गुरु उन सबको जीवन के सही महत्व के बारे में समझाते हैं| अंततः गुरु सभी लोगों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने और नैतिकता व आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं| अतः इसी के साथ नाटक का अंत होता है|
इस प्रस्तुति में मंच पर रुद्रा विजय नायडू, राहुल बहरोलिया, देव बंसल, हिम्मत गोस्वामी, शरून मैरी मसीह, सुरेन्द्र कुशवाहा और श्वेता सोंधिया आदि ने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया| नाटक के दौरान सेट डिज़ाइन में हिम्मत गोस्वामी ने, मंच सञ्चालन में डॉ. पारस जैन ने, प्रकाश परिकल्पना में उदय सिंह राजावत ने, ध्वनि सञ्चालन में गोपाल भाई ने, संगीत में संजीव प्यासी ने, वेशभूषा में श्वेता ने, मंच सामग्री में स्वेता और शरून सहयोग किया| इस नाटक का निर्देशन हिम्मत गोस्वामी ने किया है| हिम्मत गोस्वामी कई वर्षों से रंग कर्म के क्षेत्र से जुड़े हैं| हिम्मत गोस्वामी ने कई नाटकों में अभिनय करने के साथ ही साथ कई नाटकों का निर्देशन भी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today