Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
अन्तर्राष्ट्रीय वन मेले में 18 लाख से अधिक मूल्य के वन उत्पादों की बिक्री 

अन्तर्राष्ट्रीय वन मेले में 18 लाख से अधिक मूल्य के वन उत्पादों की बिक्री 

अन्तर्राष्ट्रीय वन मेले में तीसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ रही। नरसिंहपुर जिला यूनियन की करेली इकाई का गुड़, हर्बल उत्पाद और गुड़ से बने विभिन्न प्रकार के लड्डू खरीदने में लोगों की कतार देखी गई। सिवनी जिला यूनियन द्वारा सीसल रस्सी से बने उत्पादों को भी लोगों ने काफी पसन्द किया। मेले में अब तक 18 लाख रूपये से अधिक मूल्य की जड़ी-बूटियों और वन उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। नि:शुल्क ओपीडी में 110 आयुर्वेद चिकित्सकों और वैद्यों ने 400 लोगों को चिकित्सकीय सलाह दी।

अकाष्ठीय वनोपज कार्यशाला में देश-विदेश के 125 प्रतिभागी

मेला प्रांगण के कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘अकाष्ठीय वनोपज का उत्तरदायी प्रबंधन : पहुँच एवं हितलाभ साझाकरण’ विषय पर कार्यशाला हुई। सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. रामप्रसाद की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में नेपाल, भूटान, केरल, झारखण्ड, उड़ीसा और मध्यप्रदेश के 125 वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने अपने अनुसंधान पत्र, विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये। भूटान के कृषि एवं वन मंत्रालय के श्री मणि प्रसाद निरोला ने अपने देश के पहुँच एवं हितलाभ साझाकरण पर, नेपाल के कार्यकारी संचालक सी.जी.ई.डी. डॉ. माधव बी. कार्की ने दक्षिण एशिया के क्षेत्रों में लघु वनोपजों के संवहनीय विदोहन एवं हितलाभ साझाकरण पॉलिसी, नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के डॉ. उपरेती यादव ने अकाष्ठीय वनोपजों के अनुवांशिक स्त्रोतों को संवहनीय पद्धति से अनुपालन करने एवं उनकी चुनौतियों पर अनुसंधान पत्र एवं विचार प्रस्तुत किये। सीईईआर बैंगलुरू के डॉ. सुनील नौटियाल मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड की डॉ. कविता त्यागी, डॉ. विनीता पाण्डेय, टीएफआरआई जबलपुर के डॉ. जी. राजेश्वर राव ने अपने अनुसंधान पत्र और अनुभव साझा किये। केरल प्रतिनिधि ने राज्य की जैव विविधता तथा संस्थान द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों की मार्केटिंग पद्धति के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ श्री एस.के. मण्डल, अपर प्रबंध संचालक डॉ. अतुल श्रीवास्तव, श्री भागवत सिंह, श्री एच.यू. खान, श्री विवेक जैन, श्री पुरूषोत्तम धीमान और कैप्टन अनिल खरे भी मौजूद रहे।

नृत्य प्रतियोगिता में संस्कार वैली स्कूल प्रथम

मेला प्रांगण में स्कूली छात्र-छात्राओं की समूह नृत्य प्रतियोगिता में संस्कार वैली स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाम को सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री सुनील पाल, मालवी गायक श्री बाबूलाल धौलपुरे, सूफी गायन और आर.आर. म्यूजिकल एण्ड डांसिग ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

प्रख्यात कवि श्री अशोक चक्रधर के संचालन में कवि सम्मेलन

वन मेले में 21 दिसंबर को देश के प्रख्यात कवि श्री अशोक चक्रधर के संचालन में रात 8 से 10 बजे तक कवि सम्मेलन का अयोजन होगा। इसके अलावा, सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं की फैन्सी ड्रेस एवं सोलो एक्टिंग प्रतियोगिता, दोपहर एक से दो बजे तक झाबुआ का आदिवासी भगोरिया लोक-नृत्य, 3 से 3:30 बजे तक कठपुतली नृत्य और शाम 5:30 से 6:30 बजे तक श्री रूपेश लाल का गज़ल गायन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today