Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
अजय सिंह और उनकी मां की घरेलू जांच रिपोर्ट तलब, 2 अगस्त को सुनवाई

अजय सिंह और उनकी मां की घरेलू जांच रिपोर्ट तलब, 2 अगस्त को सुनवाई

पूर्व मुख्यंमत्री स्व. अर्जुनसिंह की केरवा कोठी को लेकर गुरुवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने अर्जुनसिंह की पत्नी सरोज और उनके पुत्र अजय सिंह व अभिमन्यु सिंह की घरेलू जांच रिपोर्ट तलब की है। अब दो अगस्त को सुनवाई होगी। अर्जुनसिंह की पत्नी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां सरोज ने 19 जून को जिला अदालत में अपने दोनों बेटों अजय सिंह व अभिमन्यु सिंह पर घरेलू हिंसा, इलाज के लिए रुपए नहीं देने और केरवां कोठी में रहने के लिए प्रवेश नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर की थी। इसमें गुरुवार को सुनवाई के दौरान अभिमन्यु सिंह की तरफ से साजिद अली, अजय सिंह की तरफ से विनीत गोधा ने अदालत में पैरवी की। मध्यप्रदेश की राजनीति में ” मां ” के नाम से भूचाल लाने वाले इस मामले की गुरुवार को जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान काफी सरगर्मी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today