Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रेस परेड-फाइनल रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुलड्रेस परेड-फाइनल रिहर्सल

भारतीय स्‍वाधीनता की 72 वी वर्षगांठ हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्‍य स्‍वतंत्रता समारोह मुख्‍यमंत्री श्री कमलनाथ के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित होगा। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में हुई।

पुलिस महानिदेशक श्री सिंह, विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री विजय यादव एवं संभागीय कमिश्‍नर श्रीमती कल्‍पना श्रीवास्‍तव सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक श्री रामचन्‍द्र सिंह कुशवाहा ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्‍त परेड की सलामी ली।

         फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्‍व भारतीय पु‍लिस सेवा के युवा अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अगम जैन ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनीता प्रभा शर्मा ने निभाई। संयुक्‍त अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 18 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें उत्‍तर प्रदेश पुलिस बल, हॉकफोर्स, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन),स्‍पेशल टास्‍क फोर्स, विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), महिलाओं की विशेष सशस्‍त्र बल व जिला बल की संयुक्‍त टुकड़ी, जिला पुलिस बल, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), जेल विभाग, एन.सी.सी.(आर्मी विंग), एन.सी.सी.(नेवल विंग),एन.सी.सी.(एयर विंग), एन.सी.सी. आर्मी डिवीज़न(गर्ल्‍स), वॉयज़ स्‍काउट्स, गर्ल्‍स गाइड्स व शौर्य दल शामिल है।

         प्रतीक स्‍वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 63 अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अन्‍य विभूतियों ने मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया।

               अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पु‍लिस मुख्‍यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today