Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
बसपा भाजपा को उखाड़ फेंकेगी: मायावती

बसपा भाजपा को उखाड़ फेंकेगी: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल में चुनावी बिगुल फूंका। मायावती बसपा के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोल रही थीं।मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों के खिलाफ माहौल है। कार्यकर्ता जुट जाएं, तो बसपा भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।
राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित पार्टी के सम्मेलन में मायावती ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा की सरकारों से दोनों राज्यों की जनता त्रस्त हो चुकी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सर्वसमाज तक अपना संदेश पहुंचाएं, ऐसा करने में सफल रहे तो दोनों राज्यों की सरकारें हम उखाड़ फेंकेंगे और बसपा की सरकार बनाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today