Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सुप्रीम कोर्ट में याचिका रद्द, फ़िल्म पर रोक कोर्ट का अपना विषय: संस्कृति मंत्री

सुप्रीम कोर्ट में याचिका रद्द, फ़िल्म पर रोक कोर्ट का अपना विषय: संस्कृति मंत्री

संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा पद्मावत पर बयान दिया। कहा – फ़िल्म पर रोक कोर्ट का अपना विषय है। हम समाज की बात को प्राथमिकता देते हैं। करणी सेना व शिवसेना ने कलेक्ट्रेट  व बोर्ड ऑफीस चौराहे पर विरोध किया। वहीं पद्मावत की रिलीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका लगा है| सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज़ को लेकर लगाई गई पुनिर्विचार याचिका खारिज कर दी है।करणी सेना हिंदू संगठन राजपूत समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर रोड पर  चक्का जाम किया। कार्यकर्ता रोड पर बैठे। पद्मावत को बैन करने की मांग कर रहे  है।शिवसेना ने फ़िल्म पद्मावत के विरोध में बोर्ड ऑफीस चौराहे पर विवादित पोस्टर लगाया । दीपिका पादुकोण को लेकर पोस्टर में अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मप्र सरकार को कोई ठोस कारण पेश करना चाहिए था, मप्र सरकार की याचिका पर सवाल खड़े किये। कानून व्यवस्था के नाम पर फिल्म को बैन नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today