Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
नर्मदा समग्र अब सुहास भगत सम्हालेंगे

नर्मदा समग्र अब सुहास भगत सम्हालेंगे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोग से भोपाल में बनाई गई नर्मदा समग्र मप्र भोपाल पब्लिक ट्रस्ट का कामकाज अब प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत सम्हालेंगे। राजेश दवे इस ट्रस्ट के न्यासी सचिव होंगे। इसके लिये ट्रस्ट में विधिवत बदलाव कर दिये गये हैं। इस ट्रस्ट को पूर्व केंन्द्रीय राज्य मंत्री अनिल माधव दवे ने डेढ़ दशक पहले बनाया था। 18 मई, 2017 को उनके निधन के बाद से इस ट्रस्ट में सूनापन आ गया था। दिवंगत अनिल दवे ने नर्मदा समग्र ट्रस्ट का गठन नर्मदा नदी के संरक्षण हेतु गठित किया था तथा इसका भोपाल के शिवाजी नगर में एक भव्य कार्यालय भवन बनाया था जिसे उन्होंने नदी का घर नाम दिया था। यह ट्रस्ट होंशंगाबाद के बान्द्राभान में हर दो साल के अंतर से अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव कराता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today