Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
तोगड़िया ने कहा हिंदुत्व का नया अभियान नई संस्था से, शत्रुघ्न-य़शवंत सिन्हा भी पहुंचे

तोगड़िया ने कहा हिंदुत्व का नया अभियान नई संस्था से, शत्रुघ्न-य़शवंत सिन्हा भी पहुंचे

भारतीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा 2017 के किसान आंदोलन में गोली चालान से मारे गए छह किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मंदसौर पहुंचे। मंदसौर के दलौदा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया, शिवकुमार शर्मा कक्काजी भी पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा के पहले इंदौर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 24 जून से दिल्ली में हिंदुत्व का नया अभियान नई संस्था से शुरू करेंगे। 50 सालों में हिंदू हित का जो काम कर रहा था उसे और तेज किया जाएगा। एक दशक से ज्यादा समय तक संगठन में रहकर किसानों के विषय उठाते रहे हैं और वीएचपी में रहते हुए भी मंदसौर घटना का विरोध किया था। प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसानों के हित की मांग की थी। उन्होंने कहा कि देशभर में तीन लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। जो अन्न उगाता है उसे दुनिया खाती है और देश में वो दुखी है तो देश खुश नहीं हो सकता।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा किसान पर कर्ज भी है और वो आत्महत्या भी कर रहा है, ये कर्ज और ये आत्महत्या सरकार के कारण है। किसानों को लागता से डेढ़ गुना कीमत मिलना चाहिए। हिंदुस्तान में सिर्फ छह फीसदी किसानों को डेढ़ गुना मूल्य़ मिला है जबकि 2014 में भाजपा ने किसानों से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा किया था। भाजपा अपना वचन पूरा करे। अमेरिका में 90 फीसदी, चीन में 70 फीसदी और भारत में आठ फीसदी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिलता है। भारत में बीमा कंपनियों को फसल बीमा के नाम पर लाभ दिया जाता है। तीन कंपनियों के कमाने का जरिया बन गया है। माल्या आठ लाख करोड़ लेकर भाग गया, मगर किसानों से खंभों के लिए 60 हजार रुपए लेते हैं। यहां के मुख्यमंत्री खुद किसान है ये खंभों के पैसे हटा दे।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मंदसौर में संपर्क कर देशव्यापी किसानों के लिए लड़ूंगा। राम मंदिर के लिए भी लड़ंगा। किसान कर्ज मुक्ति के लिए भी लड़ाई लड़ूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today