Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
केरल में नीपा वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर दस हुई

केरल में नीपा वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर दस हुई

उत्‍तरी केरल में निपा संक्रमण के कारण बुखार से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर दस हो गई है।  राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

निपा वायरस के लक्षणों के कारण आज सुबह कोझिकोड़ जिले के पेराम्‍बरा तालुका अस्‍पताल में 31 वर्षीय नर्स की मृत्‍यु हो गई।  सावधानी के उपायों और रोग प्रबंधन की गतिविधियों में समन्‍वयन के लिए जिला स्‍तरीय विशेष कार्यबल गठित किया गया है। राज्‍यभर में नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। मरीजों और अस्‍पताल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्‍यक उपाय किए गए हैं। अत्‍यधिक घातक निपा वायरस केरल में पहली बार पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today