Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी

दक्षिणी राज्यों के बीच कावेरी जल विवाद के समाधान के लिए कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक में कावेरी थाले के जलाशयों में जल भंडारण, उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार कर्नाटक से तमिलनाडु को कावेरी का पानी जारी रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार होगा।

बेंगलुरू में चले सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कर्नाटक अथॉरिटी की रचना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी और एक निर्णय लिया गया कि राज्‍य की सभी पार्टियों के सांसद अगले संसदीय सत्र में अथॉरिटी रचना के खिलाफ अपना पक्ष रखेंगे। राज्‍य का मानना है कि सिंचाई, राज्‍य का विषय है और अथॉरिटी की रचना से राज्‍य का हक छीना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today