Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कांग्रेस विधायक ने कहा झाबुआ में खनिज खदान उत्खनन आदिवासी समूह को दें

कांग्रेस विधायक ने कहा झाबुआ में खनिज खदान उत्खनन आदिवासी समूह को दें

जय आदिवासी युवा शक्ति के नेता और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने आदिवासी अनुसूचित क्षेत्रों में पैदा होने वाले खनिजों के उत्खनन की जिम्मेदारी क्षेत्र के आदिवासी समूहों को ही देने की मांग उठाई है। अगर किसी निजी कंपनी को खनिज खदानों को आवंटित किया गया तो उन्होंने विरोध की चेतावनी दी है।

जयस नेता और विधायक डॉ. अलावा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी नेताओं से नाखुश चल रहे हैं। मंत्री नहीं बनाए जाने और लोकसभा चुनाव में जयस समर्थित किसी भी नेता को एक भी सीट पर नहीं उतारे जाने पर उनकी नाराजगी दिखाई दी थी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र में मनपसंद के अधिकारियों की पदस्थापना नहीं हो पाने से उनकी नाराजगी झलकी। अब झाबुआ जिले में रॉक फास्फेट खदानों को किसी निजी कंपनी को दिए जाने के लिए सरकार की कोशिशों का पता चलने पर फिर वे मुखर हुए हैं। इस बार डॉ. अलावा बयान ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सरकार को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today