Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
उच्चतम न्यायालय की आश्रय गृहों में यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता

उच्चतम न्यायालय की आश्रय गृहों में यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता

उच्‍चतम न्‍यायालय ने बिहार और उत्‍तर प्रदेश में आश्रय गृहों में बालिकाओं तथा महिलाओं के यौन उत्‍पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। शीर्ष न्‍यायालय ने इस मामले पर आज हुई सुनवाई के दौरान यह टिप्‍पणी की।

न्‍यायमूर्ति मदन बी लोकुर, न्‍यायमूर्ति एस अब्‍दुल नज़ीर और दीपक गुप्‍ता की एक पीठ ने उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक आश्रय गृह से 26 महिलाओं के लापता होने पर टिप्‍पणी करते हुए सवाल किया कि आखिर ऐसी भयावह घटनाएं कब रूकेंगी।

शीर्ष न्‍यायालय ने महिला और बाल विकास मंत्रालय से राज्‍यों से ऐसे आश्रय गृह में रहने वाले बच्‍चों का आंकड़ा तैयार कर अदालत में पेश करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today