Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
इसरो द्वारा अंतरिक्ष में भेजने के लिए भारतीय मिशन गगनयान कार्यक्रम का खुलासा

इसरो द्वारा अंतरिक्ष में भेजने के लिए भारतीय मिशन गगनयान कार्यक्रम का खुलासा

भारत के प्रथम मानवीय अंतरिक्ष मिशन का प्रक्षेपण 2022 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भारत के प्रथम मानव अंतरिक्ष उड़ान-गगनयान के प्रक्षेपण की घोषणा की थी।  इसरो द्वारा देश में विकसित यह पहला मानव मिशन होगा।

उन्होंने कहा कि इस मिशन की सफलता के बाद अंतरिक्ष में मानव को भेजने वाला भारत, विश्व का चौथा राष्ट्र बन जाएगा। अब तक केवल अमरीका, रूस और चीन ही ये उपलब्धि हासिल कर सके हैं।  सात टन भार वाला गगनयान जी एस एल वी एम के-तीन प्रक्षेपण यान द्वारा छोड़ा जाएगा। इससे पहले परीक्षण के लिए दो मानव रहित गगनयान छोड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today