Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
आचार संहिता का पालन कराने वाले अफसरों को अब धमकियां

आचार संहिता का पालन कराने वाले अफसरों को अब धमकियां

पिछले 15 साल से अधिकारियों—कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाली भाजपा सरकार के नेता विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से बौखला गए हैं। मंगलवार को गुना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा से पूर्व भाजपा के महासचिव अनिल जैन और महामंत्री बीडी शर्मा द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई। इन अधिकारियों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने गलत तरीके से लगाए गए भाजपा के बैनर पोस्टर उतरवाए थे।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भाजपा नेता अनिल जैन गुना में अधिकारियों को गाली—गलौच करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल पोस्टर बैनर को हटाने को लेकर चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख ने आपत्ति जताई। इस पर प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन से बहस हो गई। इसके बाद उन्हें फोन पर भी किसी को धमकाते हुए देखा गया। 

0000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today